गुरुवार, 20 जनवरी 2022

टर्निंग प्वाइंट || Turning point

 🟤🟡🟤🟡🟤🟡🟤🟡🟡🟤


एक शिष्य आश्रम में रहता था,


जहाँ रहने वाले दूसरे शिष्य परिश्रमी थे वही यह शिष्य आलसी था।


वह सदैव धनवान बनने के सपने देखा करता था लेकिन उस मुताबिक न ज्ञान ग्रहण करता न श्रम करता।





किसी अज्ञात व्यक्ति की एक कहावत है कि--


 " जीवन में हर किसी को कम से कम एक बार अपने सपने पूरे करने का अवसर अवश्य मिलता है "



इसी तारतम्य में आलसी शिष्य को भी धनवान बनने का अवसर मिलता है।


☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️


एक दिन जंगल में वह अपने साथियों के साथ वन्य औषधी के लिए गया था, तभी उसे सोने के सिक्कों से भरा पेटी मिला।


खुश होता हुआ वह पेटी उठाकर चलने लगा,,, लेकिन शीघ्र ही वह थक गया।


फिर वह सोचता है कि बाद में बैलगाड़ी लेकर आएगा और पेटी ले जाएगा।


इसलिए पास ही में गड्ढा खोदकर उसमे पेटी छुपाकर चला जाता है।


🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸



लेकिन बाद में जब बैलगाड़ी लेकर पेटी लेने आता है तो पेटी वहां से गायब थी,, शायद किसी ने पेटी छुपाते देख लिया था।


अब वह शिष्य सिर पकड़कर पश्चताप करने लगता है।







यहाँ पर शिष्य ने सोने से भरी पेटी सिर्फ इसलिए गंवा दी क्योंकि आलस्य के कारण शरीरिक श्रम न करने से उसमे बोझा ढोने की क्षमता नही थी,, जबकि अन्य शिष्य आसानी से उस पेटी के वजन से ज्यादा बोझा ढो लेते थे।



सार यह है कि-   "किसी व्यक्ति को अपने जीवन में बदलाव लाने वाले सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट पर भूलकर भी आलसय नहीं करनी चाहिए "


धन्यवाद 


🥦🥦🥦🥦🥦🥦🥦🥦🥦🥦🥦

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्याद जरूरी काम || Sabse jyada jaruri kam

भोलू हर रोज की तरह अपने पान ठेले पर बैठा पान बना रहा था। उसी समय एक कार आकर ठेले के पास रुका उसमें से सूट पहने एक आदमी गाड़ी के काँच को नीचे ...