गुरुवार, 20 जनवरी 2022

आध्यात्मिक नवाचार || Spiritual innovation

 🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻


9 नवम्बर 2019 को *अयोध्या वर्डिक्ट* आने के बाद मंदिर निर्माण के लिए तेजी से चन्दा इकट्ठा किया जाने लगा।


          चन्दा इकट्ठा करने के प्रचलित माध्यमों के अलावा इस बार भजन कीर्तन, गायन, जुलूस इत्यादि के द्वारा भी चन्दा इकट्ठा किया जाने लगा।



            इसी तारतम्य में ग्राम *चिखली* में भी लगभग 2 वर्ष पहले 10-15 लोंगो की टोली प्रतिदिन प्रातः 5 -6 बजे ग्राम भ्रमण कर भजन गीत गाते हुए धन एकत्र करती जिसे बाद में अयोध्या भेज दिया गया।






            कुछ माह में चन्दा एकत्रित करने का कार्य समाप्त होने के बाद जहां अधिकांश जगह में भ्रमण बंद कर दिया गया है,,


        ..वही चिखली में अब भी ये लोग रोज निःस्वार्थ टोली निकाल रहे है।



           टोली गाँव के लोगों से ही बनी है,, करीब 40 - 50 लोग अलग अलग समय में इससे जुड़ चुके हैं। लेकिन टोली 10 से 15 लोग ही निकालते हैं।


           एक तरह से देखा जाये तो इन लोगो ने आरम्भ में भले चन्दा एकत्र करने के लिए टोली बनाई हो,,,


... लेकिन बाद में *स्वप्रेरित* होकर निशुल्क रोज सुबह ग्रामभ्रमण कर *चिखली का माहौल खुशनुमा* बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


🎪🕉️🎪🕉️🎪🕉️🎪🕉️🎪🕉️🎪🕉️🎪🕉️🎪



         जैसा कि कहा गया है कि सुबह का समय यदि अच्छा गुजरे तो पूरा दिन अच्छा गुजरने की काफी सम्भावना होती है।


          *आज के समय में आध्यात्म की गिरती स्थिति और कोलाहल के बीच खुशियां बांटने का यह नवाचार या नवीन प्रयास निश्चित ही सराहनीय है।* 


           इन सभी बन्धुओं को बधाई देते हुए इनका दिल से अभिनन्दन करता हूँ,, इन्हें साधुवाद।।


💐💐💐💐💐💐💐💐

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्याद जरूरी काम || Sabse jyada jaruri kam

भोलू हर रोज की तरह अपने पान ठेले पर बैठा पान बना रहा था। उसी समय एक कार आकर ठेले के पास रुका उसमें से सूट पहने एक आदमी गाड़ी के काँच को नीचे ...