नमस्कार दोस्तों, मेरे ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।आपको इस ब्लॉग में बेस्ट मोटिवेशनल स्टोरी, inspiration hindi stories, moral tale hindi stories,short stories in hindi,life changing stories in hindiजीवन दर्शन, प्रेरक प्रसंग, कहानियाँ , इतिहास तथा सामाजिक मुद्दों पर लेख व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। ब्लॉगिंग के पीछे मेरा उद्देश्य अच्छे विचारों और सर्वोत्तम ज्ञान को साझा कर प्रतिदिन कुछ नया सीखने की भावना रही है। धन्यवाद। - राकेश प्रजापति
रविवार, 10 अक्टूबर 2021
क्या एफ डी में निवेश करना पैसा को बर्बाद करना है || Kya FD me invest paisa barbad karna hai?
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021
कौन सा शेयर स्टॉक खरीदे ? Kaun sa share stock buy kare | which stock to buy?
कौन सा शेयर ले ??
बाजार में यह बात काफी चर्चा में हमेशा रहती है।
यह बात उतना महत्वपूर्ण नही है कि हम कौन सा स्टॉक ले बल्कि उससे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि हमे कैसा स्टॉक लेना चाहिए।
यानी स्टॉक का नाम जानने से ज्यादा बेहतर है कि उस गुण को जाने जिसके कारण उस स्टॉक को खरीदने के लिए चयन किया गया है।
उस स्टॉक में क्या गुणधर्म हो जिससे हम उसे हर माह SIP के लिए चुने।
किसी स्टॉक को खरीदने के लिए उसमे निम्नलिखित गुण होने चाहिए -
1. बिजनेस मॉडल ऐसा हो कि आने वाले 10-20 वर्षों तक कम्पनी का प्रॉफिट में चलने की सम्भावना हो,, इसके लिए आपको कम्पनी के बिजनेस को बारीकी से समझना होगा।
2. कम्पनी का सेक्टर ऐसा हो जो फ्यूचर ओरिएंटेड हो तो और बढ़िया।
3. स्टॉक का चार्ट अपट्रेंड में हो-
4. कंपनी फंडामेंटल रूप से मजबूत हो, यानी आय, लाभ, एसेट यानी कुल सम्पत्ति इत्यादि बढ़ रहा हो।
5. कर्जमुक्त कम्पनी हो तो अच्छा लेकिन थोड़ा बहुत कर्ज चल जाता है। या कर्ज यदि ज्यादा है, तो क्या कम्पनी को प्रॉफिट हो रहा है जरूर देखें,, या प्रॉफिट होने की कुछ समय उपरांत सम्भावना है, इसे भी देख सकते हैं।
6. यदि कम्पनी लाभ कमा रही है तो ऑपरेटिंग प्रॉफिट और कैश फ्लो भी देखे की लाभ के बाद कम्पनी के हाथ मे पैसा है कि नही।
7. कम्पनी का मोट व मोनोपॉली बिजनेस यदि है तो अच्छा है।
8. यदि कम्पनी किसी बड़े ग्रुप से जुड़ा है तो अच्छा है , लेकिन जरूरी नही है कि बड़े ग्रुप की सभी कंपनी अच्छी है। इसमें भी कुछ कम्पनी कमजोर रहती है।
9. टेक्निकल एनालिसिस जैसे EPS,ROC, ROCE, PE रेशियो इत्यादि को भी ध्यान में रख सकते हैं लेकिन इसमें बहुत ज्यादा ध्यान नही देना है क्योंकि ये सभी आंकड़े मुख्यतः प्रॉफिट के अनुसार से ही बनते है।
10. कम्पनी का आकार कैसा है यह जरूर ध्यान रखें।
यानि लार्ज कैप, मिडकैप, स्मॉल कैप ,माइक्रो कैप क्रमशः नीचे की ओर के कम्पनी को कम चुने क्योंकि उतार चढ़ाव ज्यादा होता हैं अर्थात रिस्क ज्यादा होता है,, मार्केट में कुछ वर्षों के अनुभव के बाद माइक्रोकैप की ओर आना ठीक है। कृपया पेनी स्टॉक से बचे।
11. शेयर होल्डिंग पैटर्न में यदि प्रमोटर, fii, Dii की होल्डिंग ठीक ठाक है तब अच्छा है लेकिन जरूरी नहीं है कि प्रमोटर 75% ही हो , या fii या dii नही है तो कम्पनी खराब है।
12. डिविडेंड, बोनस, बायबैक, स्प्लिट आदि को देखकर कभी भी शेयर नही चुनने चाहिए। यदि कम्पनी अच्छी है और ये सब मिल रहा है तो बढ़िया है हमारा मुख्य उद्देश्य शेयर का मूल्य बढ़ रहा है कि नही उस पर ध्यान होना चाहिए।
13. एक समान अच्छे गुण वाली कई कम्पनियों का हमे तुलना भी करके देख लेना चाहिए।
14. जरूरी नही है कि हर सेक्टर में हम नम्बर 1 को या लीडर को चुने अपने हिसाब से बढ़िया कम्पनी को चुना जा सकता है।
15. किसी शेयर को चुनने कारण कभी भी यह नही होना चाहिए कि शेयर सस्ता है इसलिए खरीद लिया बल्कि कम्पनी स्ट्रांग है इसलिए चुना जाय।
16. किसी शेयर को खरीदने के पहले सर्च कर देख ले कि उसमें कोई गम्भीर फ़्रॉड तो नही हुआ है या सरकारी नियम कानून ऐसे तो नही बन गए हैं कि कम्पनी का पूरा बिजनेस ही ठप हो जाये।
17. कम्पनी से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी ले, कम्पनी कौन कौन से इंडेक्स में आती है देख ले जैसे निफ़्टी50, सेंसेक्स, निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ़्टी बैंक इत्यादि।
इसके अलावा भी कुछ बिन्दुएँ हो सकती है कि कैसे अच्छे शेयर को खरीदे।
फंडामेंटल एनालिसिस के लिए किसी भी अच्छे वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है
जैसे इकनोमिक टाइम्स , मनीकंट्रोल इत्यादि ,, वैसे मैं मनीकंट्रोल वेबसाइट का उपयोग करता हूँ ,,आप अपने हिसाब से देख लेना।
सारांश -
निष्कर्ष यह है कि किसी स्टॉक को खरीदने का मुख्य कारण उसका बिजनेस मॉडल और फंडामेंटल स्ट्रांग होना है। टेक्निकल एनालिसिस की भूमिका अल्प होती है। पहले भलीभांति शेयर का अध्ययन करे फिर ख़रीदे।
धन्यवाद।।
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021
क्यों सन 2021 में शेयर बाजार इतना ज्यादा ऊपर गया है ? Kyo 2021 me share bazar itana jyada upar gya ?
अभी यह एक पॉपुलर सवाल है कि,, जब कोविड के कारण अर्थव्यवस्था लगातार दबाव में है , तब शेयर बाजार इतना अच्छा प्रदर्शन क्यो कर रहा है ? यह एक स्वभाविक जिज्ञासा काफी लोगो के मन में है।
अन्य कुछ गौण कारण भी हो सकते है उसे आप लोग अपने हिसाब से देख सकते है।
धन्यवाद🙏🙏🙏
संरक्षक किसे चुने और क्यो चुने ? Sanrakshak kise chune aur kyo chune ?
एक राज्य के राजा जब बूढ़े हो गये तब उसे अपने एकमात्र अयोग्य पुत्र के भविष्य की चिंता हुई। उसने सोचा कि राज्य पुत्र को सौंपने के पहले किसी योग्य व्यक्ति को संरक्षक नियुक्त कर दी जाये, जो भावी राजा को मुसीबतों से बचायें।
संरक्षक पद के लिए मंत्रियों सहित आम जनता से भी लोगो को आमंत्रित किया गया। इन सभी को विभिन्न परीक्षण से गुजरना पड़ा।
अंत में तीन उम्मीदद्वार A, B एवं C का चयन अंतिम परीक्षण के लिए किया गया। यह परीक्षण स्वंय राजा द्वारा होना था।
संयोग से इसी समय राजा के अधीन रहे तीन करद राज्यो में विद्रोह होने लगे , राजा ने तीनों को एक- एक राज्य में शांति बहाली के लिए भेजा।
पहला राज्य-
A ने स्वयं सेना की कमान संभाली, बड़ी वीरता से सेना का नेतृत्व करते हुए सभी विद्रोहियों को खत्म किया और राज्य को पुनः राजा के अधीन में ला दिया।
दूसरा राज्य -
B ने कूटनीति का सहारा लिया विद्रोहियों को बातचीत के लिए बुलाया साथ ही सेना को तैयार भी रखा। कुछ विद्रोही समझौते के लिए तैयार थे अतः राजा की अनुमति प्राप्त कर उनसे समझौता किया गया। जो लोग फिर भी नही माने उनको सेना ने नष्ट कर दिया।
तीसरा राज्य -
C ने चालाकी दिखाते हुए विद्रोहियों को यकीन दिलाया कि वह सेना सहित विद्रोह में शामिल होने आया। विश्वास अर्जन कर धीरे धीरे उसने उस राज्य की सत्ता हथियानी शुरू की और वहाँ का शासक बन बैठा। फिर सभी विद्रोहियों को गिरफ्तार कर राज्य को राजा को सौप दिया।
राजा का निर्णय
राजा के लिए निर्णय लेना कठिन था , लोग अपने- अपने तर्क के साथ A, B व C का समर्थन कर रहे थे लेकिन ज्यादातर लोग C का समर्थन कर रहे थे क्योंकि उसके अभियान में एक सैनिक भी नही मारा गया और रक्तपात भी नहीं हुआ।
दूसरे दिन राजा ने B को संरक्षक बनाने की घोषणा की , बाद में रानी ने इसका कारण पूछा तो राजा ने बताया कि -
'A वीर और आज्ञाकारी है , वह अच्छा सेनापति बन सकता है लेकिन अच्छा संरक्षक नही उसने विद्रोहियों पर सीधे बल प्रयोग किया जो कि एक संरक्षक का गुण नही है।'
'C चालक है और थोड़ा धूर्त भी शक्ति हाथ में आते ही वह निरंकुश हो गया था। राजा को सूचित किये बिना ही वह शासक बन गया था। अतः ऐसे लोग बहुत गुणवान राजा के अंतर्गत रह कर अच्छा कार्य कर सकते है लेकिन अयोग्य शासक के आते ही उसमे राजा बनने की महत्वाकांक्षा जाग उठेगी।'
'वही B ने संरक्षक की अच्छी योग्यता दिखाई, उसने बातचीत और सेना दोनो का उपयोग किया, विद्रोहियों से समझौते में राजा की राय जानी फिर निर्णय लिया। भले रक्तपात भी हुआ लेकिन उसने विद्रोहियों की समस्या जानी और समझौते की कोशिश की।'
तो सार यह है कि ...,,
पुत्र की अयोग्यता को देखते हुए राजा को अच्छे बुरे की सलाह देने वाले और समस्याओं से संरक्षण देने वाले व्यक्ति की जरूरत थी न कि आँख बंद कर आज्ञा मानने वाले और न ही मौका मिलने पर सत्ता हथियाने वाले की।
धन्यवाद।🙏🙏
सबसे ज्याद जरूरी काम || Sabse jyada jaruri kam
भोलू हर रोज की तरह अपने पान ठेले पर बैठा पान बना रहा था। उसी समय एक कार आकर ठेले के पास रुका उसमें से सूट पहने एक आदमी गाड़ी के काँच को नीचे ...
-
एक बार यही प्रश्न एक राजा ने अपनी सभा में पूछा तो एक विद्वान ने कहा- 'महाराज स्त्रियों के बारे में रहस्यमय तथ्य आपको क्या बताऊ, मुझे तो ...
-
प्रेरक शिक्षाप्रद, दीप मीनिंग, गूढ़ अर्थ के लिए फोटो, सुविचार, प्रेरणादायक वाक्य, प्रेरक कोट्स जीवन की सीख देने वाले अनमोल वचन -
-
बात तब की है जब मेरी पोस्टिंग इंदौर में थी। उस दिन दोपहर को ऑफिस से घर आया तो बाहर खड़ी गाड़ियों और चप्पलों से से अनुमान हो गया कि जरूर घर मे...