🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔
हमने लोगों को अक्सर यह कहते हुए सुना है कि पुराने जमाने में फलाने व्यक्ति के पास 10 हजार या 20 हजार या उससे अधिक राशि थी जो आज के लाखों या करोड़ो रूपये के बराबर है।
लेकिन वे मोटेतौर भी बता नहीं पाते उस समय का 10000₹ आज के समय मे कितने रुपये के बराबर है।
आइये आज हम इस प्रश्न का उत्तर जानने का प्रयास करते हैं।
देखिये भारत एक विकासशील देश है, जहाँ की मुद्रा का मूल्य हमेशा घटते जाता है,, क्योंकि हम *आयात ज्यादा और निर्यात कम* करते हैं।
जिससे यहाँ की मुद्रा का धीरे धीरे *अवमूल्यन/इनफ्लेशन* होता है अर्थात आज हम कोई वस्तु की जितनी मात्रा 100₹ में खरीद सकते है ,, आने वाले समय मे उसके लिए 100 रु से ज्यादा देने होंगे।
अर्थात भारत में महंगाई बढ़ रही है क्योंकि रुपये की मौद्रिक मूल्य कम हो रही है। महंगाई को मापने की इकाई *महंगाई दर* कहलाती है।
भारत मे *महंगाई दर प्रायः 6%* माना जाता है। वैसे कभी कभी यह कम ज्यादा हो जाता हैं लेकिन मोटेतौर पर 6% मान सकते है।
अब आते है मुख्य प्रश्न में कि 1970 का 10 हजार अभी कितना होगा?
सन 1970 से 2022 तक 52 वर्ष होगा...हर साल 10 हजार ₹, 6% की दर से बढ़ेगी...
1 वर्ष में - 10000 का 6% = 600₹
कुलराशि 10000+600=10600₹
2 वर्ष में - 10600 का 6% = 636₹
कुलराशि 10600+636= 11236₹
.
.
.
यही प्रक्रिया 52 वर्ष तक करे या फिर *चक्रवृद्धि मिश्रधन के सूत्र* का प्रयोग से गणना आसानी से कर सकते है।
तो *अंतिम राशि 206969 ₹* होगी, मोटे रूप में 2लाख 7 हजार रु.
इसतरह सन 1970 का 10000₹ आज 52 साल बाद 2.07 लाख ₹ के बराबर होगी।
*निष्कर्ष यह है कि 10हजार₹ लगभग 2 लाख ₹ के बराबर हुआ न कि करोड़ो के*
उम्मीद है कि गणना कैसे करनी है,, यदि आपने सीख लिया है,, तो आप के सामने कोई फेक नही पायेगा और आप यथार्थ के करीब होंगे।
उक्त पोस्ट में मुझसे कोई गलती हुई हो तो कृपया अवश्य अवगत कराए ताकि मैं भी अपनी खामियों को जान पाऊ।
धन्यवाद।।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें