किसी ने कहा- 'हम दो मियां - बीवी हमारे दो बच्चे ठीक है, इससे जनसंख्या नहीं बढ़ेगी ..
क्या हकीकत में 'हम दो हमारे दो' से जनसंख्या नही बढ़ेगी ?
🤔🤔🤔
*आइये देखते है*
एक गांव में 100 लोग रहते हैं
उसमें 50 स्त्री 50 पुरूष, वे 'हम दो हमारे दो' के नियम से का पालन करते हैं।
सभी के दो बच्चे होते हैं तो बच्चों की संख्या 100 होगी औऱ...
*गाँव की कुल जनसंख्या 100 से बढ़कर *200* हो जाएगी*
यानि जनसंख्या दोगुना हो गया
🥈🥈🥈🥈
असल मे 'हम दो हमारे दो' के पीछे तर्क यह था दो लोग के बदले में दो बच्चे उनका स्थान लेंगे,,
लेकिन यह तभी संभव है जब दो बच्चे आने के बाद माता- पिता नही रहेंगे
सामान्यतः 35-40 वर्ष की आयु तक माता पिता के दो बच्चे हो जाते है। इसके बाद भी करीब 30 वर्ष तक वे बच्चों के साथ इस दुनिया में रहते हैं।
अतः 'हम दो हमारे दो' की नीति जनसंख्या को कम करने में असफल रही।
यही कारण है कि चीन सहित कई देशों ने 'हम दो हमारे एक' की नीति अपनाई।
उक्त उदाहरण से स्पष्ट है कि 'हम दो हमारे दो' की नीति जनसंख्या कम नहीं करती बल्कि आरम्भ में दोगुनी करने के साथ 30-40 वर्षो बाद दूसरी पीढ़ी में जनसंख्या को केवल नियंत्रित करती है।
अर्थात जब तक हम दो हमारे दो के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण में आये तब तक तो स्थिति भयावह हो सकती है।
हमारे देश मे संसाधन सीमित है यानी जल, जमीन, वन, रोजगार, भौतिक सुविधा इत्यादि बहुत कम है..
..जबकि लोग बहुत ज्यादा है अतः यहाँ जनसंख्या को कम करने की जरूरत है जिसके लिए 'हम दो हमारे एक' की नीति को कठोरता से अपनानी होगी।
लेकिन भारत जैसे बेहद विविधता पूर्ण देश में 'हम दो हमारे एक' का पालन असम्भव प्रतीत होता हैं.....
😙😙😙
....क्योंकि यहाँ के अधिकांश लोग 'मर जायेंगे पर नही सुधरेंगे की नीति ' का कठोरता से पालन करते हैं।**
*_धन्यवाद_*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें