सोमवार, 8 नवंबर 2021

एक अदभुत समस्या | Ek adbhut samasya

आइये आज एक ऐसी समस्या के बारे मे चर्चा करते हैं जिससे ग्रस्त प्रायः हर शहर है।


धीरे धीरे यह समस्या ग्रामीण क्षेत्रों की ओर भी बढ़ रही है।


लेकिन आश्चर्य की बात है कि इस समस्या की चर्चा न्यूज़, पेपर, मीडिया तथा सोशल मीडिया में कही भी कभी नहीं होती


,,,, कम से कम मैंने तो नही देखी।


यह समस्या है-


‼️ *निरन्तर ऊपर उठती सड़क और गलियां* ‼️


इससे क्या हानि है, सभी को पता है


हर 10 साल में सड़क के किनारे के दुकानों घरों को ऊपर करना पड़ता है।


धन बर्बाद , 


संसाधन बर्बाद, 


समय बर्बाद ,


व्यापार दुष्प्रभावित ,


नालियां जाम, 


नालियां अत्यधिक नीचे होने से दुर्घटना का डर , 


निरन्तर ऊपर उठते शहर में गरीब असक्षम लोग जो घर ऊपर करने का खर्च नही उठा सकते उन्हें जलभराव का खतरा।





समस्या का निदान -


इस समस्या का एक सरल सुझाव तो यही है कि शासन प्रशासन सड़क व गलियों को नया बनाते समय पुराने रोड या गली को उखाड़कर उसी लेवल में रखे जिसमे वह पहले था।


इसतरह से नया रोड भी बन जायेगा और किनारे के घर और दुकाने नीचे भी नही होगी


अर्थात सड़क व गलियों को ऊपर करना बंद करे इससे काफ़ी सारी समस्या हल हो जाएगी।



समस्या को अदभुत कहने का कारण-


अंत मे इस समस्या को अदभुत कहने का कारण यही है कि इस सम्बन्ध में न्यूज़ मीडिया आदि में हाइलाइट न होना तथा तथा जनमानस द्वारा मांग न करना।


धन्यवाद।।

🟨🟨🟨🟨🟨🟨

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्याद जरूरी काम || Sabse jyada jaruri kam

भोलू हर रोज की तरह अपने पान ठेले पर बैठा पान बना रहा था। उसी समय एक कार आकर ठेले के पास रुका उसमें से सूट पहने एक आदमी गाड़ी के काँच को नीचे ...