बुधवार, 17 नवंबर 2021

*छहिन्दी और छहिंग्लिश* | Chhahindi aur Chhahinglish

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸


आजकल जिस तरह हम हिन्दी में इंग्लिश को  मिलाकर बोलते हैं उसे * हिंगलिश * (Hinglish) कहते हैं


वैसे ही जब हम छत्तीसगढ़ी में हिंदी मिक्स कर बोलते हैं तो उसे *छहिन्दी* कहते हैं।


इसीतरह जब छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और इंग्लिश को मिलाकर एक साथ उपयोग किया जाता है तो *छहिंग्लिश* भाषा उत्पन्न होता है।


अभी तक छहिन्दी और छहिंग्लिश को उसके नाम यानी छहिन्दी और छहिंग्लिश से नही जाना जाता है क्योंकि इस सम्बंध में सम्भवतः छत्तीसगढ़ी साहित्य, हिंदी साहित्य, मीडिया या प्रिंट मिडिया में कोई उल्लेख नही है।


वैसे इसका उपयोग कुछ छत्तीसगढ़ी फिल्मों, यूट्यूब वीडियो इत्यादि में हँसी मजाक के प्रसंग को दिखाने में हुआ  है। 


वही छत्तीसगढ़िया लोग आम दिनचर्या में छहिन्दी और छहिंग्लिश का भरपूर उपयोग करते है।


कुछ लोग हिंगलिश, छहिन्दी, छहिंग्लिश का विरोध इस बात को लेकर करते हैं कि इससे क्रमशः हिंदी और छत्तीसगढ़ी का स्वरूप बिगड़ कर धीरे धीरे समाप्त हो सकता  है।


देखिए आज के आधुनिक समय मे किसी भी भाषा या बोली को 100% शुद्ध रखना असम्भव है,,, इसके मूल स्वरूप की रक्षा के लिए सरकार इसे मान्यता देते हुए भाषाओं की अनुसूची में जगह दे सकती है,, इसे पढ़ाई का माध्यम भी बनाया जा सकता है।


 लेकिन,,, किसी भी भाषा के आत्मा की रक्षा उस पर साहित्य लेखन, आडियो, वीडियो, चलचित्रों में बड़ी मात्रा में प्रयोग से होती है।


चाहे भाषा के स्वरूप में थोड़ा बदलाव क्यो न आ जाये हमें छहिन्दी और छहिंग्लिश के द्वारा की जाने वाली नवाचार का समर्थन करने चाहिए क्योंकि इससे भाषा की समृद्धि बढ़ती है।


उम्मीद है कि समय के साथ हिंगलिश की तरह इस पर भी लेखन बड़े स्तर पर आरंभ होगा।


 *ध्यान रखें भाषा को हमने बनाया है, न कि भाषा ने हमे। 


अतः भाषा में शोध कर नवाचार व परिवर्तन करने का अधिकार भी हमें है।


धन्यवाद।।


🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️

📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕📕

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्याद जरूरी काम || Sabse jyada jaruri kam

भोलू हर रोज की तरह अपने पान ठेले पर बैठा पान बना रहा था। उसी समय एक कार आकर ठेले के पास रुका उसमें से सूट पहने एक आदमी गाड़ी के काँच को नीचे ...