भारतीय शेयर बाजार के बिग बुल RJ यानि राकेश झुनझुनवाला ने एक इंटरव्यू में उक्त अनुमान लगाया है।
उनके अनुमान के पीछे जरूर उनका अनुभव एवं रिसर्च होगा। उनकी भविष्यवाणी सही है या गलत हमे इसके पीछे हम नही जायेंगे क्योकि...
.....भविष्य का केवल अनुमान लगाया जा सकता है और सत्यता तभी प्रमाणित होती है जब अनुमान सही जाये।
वही यदि निफ़्टी 90 हजार से 1 लाख, सन 2030 तक चला जाये तो स्टॉक के कीमतों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
तो उत्तर है स्टॉक की कीमतें भी उसी अनुपात में बढ़ जाएगी क्योंकि मार्केट की सबसे बढ़िया 50 शेयरों से मिलकर निफ्टी बना है।
आज निफ़्टी 18 हजार के करीब है, इसका 6 गुना लगभग 1लाख होता हैं तो सीधी सी बात है स्टॉक का मूल्य भी आज की अपेक्षा लगभग 6 गुना बढ़ानी होगी।
संक्षेप में कहे तो भविष्यवाणी के अनुसार स्टॉक की कीमतें आज की अपेक्षा 6 गुनी बढ़ जाएगी।
अब सबसे महत्वपूर्ण ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि यह भविष्यवाणी सच हो भी जाये तो.....
क्या सभी शेयरों का मूल्य 6 गुना तक बढ़ जाएगा ?
नही ऐसा बिल्कुल नही होगा कि सभी शेयरों का मूल्य इतना बढ़ जाये , बल्कि मैं तो कहता हूँ कि निफ़्टी के भी सभी 50 शेयर का मूल्य भी 6 गुना नही होगा। क्योंकि निफ्टी में भी कुछ शेयर ऐसे होते है जो कम रिटर्न देते है और कुछ बहुत ज्यादा।
केवल वही शेयर 6 गुना या उससे अधिक बढ़ेंगे जिन कम्पनियों का बिजनेस मॉडल ऐसा होगा कि वो 2030 तक अपने प्रोडक्ट या सेवा का बहुत ज्यादा मांग निरन्तर बढ़ा सकें।
साथ ही कम्पनी फंडामेंटल स्ट्रॉग हो, निरन्तर अधिक लाभ कमाता हो , कर्ज मुक्त हो या कर्ज मैनेजेबल हो इत्यादि इत्यादि।
निष्कर्ष -
अंत मे यही कहूंगा की RJ ने ऐसा भविष्यवाणी की है इसलिए क्या मार्केट में निवेश करें , तो बिल्कुल नही अपने खुद के रिसर्च अध्ययन के आधार पर ही निवेश करे या फाइनेंशियल एडवाइसर से सलाह लेकर करे ।
क्योंकि प्रसिद्ध हस्ती भी गलत अनुमान लगा बैठते हैं, वो नुकसान झेल लेंगे लेकिन आम रिटेल निवेशक बड़े नुकसान अक्सर नही झेल पाते।
धन्यवाद।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें