निवेश करने का बुनियादी सिद्धांत हमे बताता है कि कभी भी व्यक्ति को एक ही क्षेत्र में अपनी सम्पूर्ण राशि नही लगानी चाहिए।
जहाँ तक बात फिक्स डिपॉजिट की है तो इसमे प्रायः 6 - 7 % ब्याज मिलता है।
शेयर बाजार, म्युचुअल फंड्स, रियल इस्टेट की अपेक्षा यह रिटर्न कम है।
अतः कम रिटर्न मिलने के कारण एक सामान्य धारणा होती है कि फिक्स डिपॉजिट में इन्वेस्ट करना धन की बर्बादी है।
लेकिन यह पूरा सच नहीं है , देखिये शेयर बाजार में हमेशा खतरा होता है कि मार्केट पूरा क्रैश हो जाये या आपके निवेशित स्टॉक धराशायी हो जाए या कंसोलिडेशन में चला जाये वह भी न जाने कितने वर्षों तक।
शेयर बाजार, म्युचुअल फंड्स, रियल इस्टेट, बांड , गोल्ड कमोडिटी इत्यादि में उक्त खतरा बना होता हैं अतः व्यक्ति अपनी सम्पत्ति का एक हिस्सा फिक्स डिपॉजिट में भी रख सकता है।
FD में चाहे मार्केट कैसी भी स्थिति में हो आपको एक निश्चित ब्याज, मूलधन की पूरी सुरक्षा के साथ तय वर्षो में वापस मिल जाता है।
साथ ही यदि आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ती है तो fd तोड़कर आप अपने काम में उसे उपयोग कर सकते हैं वह भी बिना नुकसान के (थोड़े कम लाभ के साथ)
इसकी जगह आपका धन यदि केवल शेयर मार्केट या म्युचुअल फंड या जमीन- घर, या गोल्ड में लगा है और संयोग से ये सब बहुत मंदी में है तब आपको बहुत ज्यादा घाटे के साथ धन निकलना होगा।
कुलमिलाकर फिक्स डिपॉजिट का उपयोग जमा पूंजी तथा इमरजेंसी फंड दोनो के रूप मे कर सकते हैं।
वैसे निवेश करने की सही रणनीति क्या होनी चाहिए जानना चाहते हैं तो या कहाँ कहाँ निवेश करें समझना चाहते है तो तो आप इस लेख को पढ़ सकते हैं-
एक और महत्वपूर्ण बात fd के बारे में यह है कि हर व्यक्ति को शेयर बाजार, म्युचुअल फंड, रियल इस्टेट की बारीकियों की उतनी जानकारी नही होती या उसके पास उतना समय नही होता या वह उतना रिस्क नही उठा सकता तो उसके लिए फिक्स डिपॉजिट अच्छा विकल्प है।
वैसे मैं फिक्स डिपॉजिट में इन्वेस्ट करने को प्रोत्साहित नही कर रहा बल्कि इसमें केवल सम्पत्ति एक हिस्से को रखने की बात कह रहा हूं।
FD का एक बड़ा नुकसान यह है कि जो धन आपको शेयर बाजार में सही ढंग से निवेश के द्वारा अरबपति बना सकता था वह केवल आपको लखपति ही बनाएगा।
दूसरा बड़ा नुकसान यह है कि महंगाई दर प्रायः 6-7%होती हैं अतः आपको फिक्स डिपॉजिट से मिलने वाला कुल राशि से आप उतनी ही वस्तु या सेवा खरीद पाएंगे जितना निवेश के समय खरीद पाते।
निष्कर्ष यह है कि
फिक्स डिपॉजिट में धन लगाना पैसे की बर्बादी नही है , किसी व्यक्ति की क्षमता, आवश्यकता के अनुसार कुछ हद तक सही भी है , लेकिन अधिक राशि FD में रखना ठीक नही है। सिर्फ FD में निवेश किसी व्यक्ति के अमीर बनने के सपने में पलीता भी लगा देता है।
धन्यवाद।।
कृपया इसे भी देखे
Nice
जवाब देंहटाएं