अभी यह एक पॉपुलर सवाल है कि,, जब कोविड के कारण अर्थव्यवस्था लगातार दबाव में है , तब शेयर बाजार इतना अच्छा प्रदर्शन क्यो कर रहा है ? यह एक स्वभाविक जिज्ञासा काफी लोगो के मन में है।
👉 कोविड से बेरोजगारी बढ़ी जिससे काफी बड़ी संख्या में नए लोग शेयर बाजार में निवेश या रोजगार की तलाश में आये है,, जिसका प्रमाण cdsl जैसी डिपोजेटरी द्वारा नया डीमैट एकाउंट खोलना है।
👉 कुछ वर्ष पहले चिटफंड कंपनी में सरकार ने लगाम लगाया था उसके लगभग सारे एम्प्लॉयी आज शेयर मार्केट में विभिन्न भूमिका में है।
👉 कोविड के कारण लोगों ने ऐसे व्यवसाय को प्राथमिकता दी जिसमें काम ऑनलाइन हो और वो संक्रमण से बच सके अतः शेयर मार्केट ऊपर गया।
👉 कोविड ने जहां होटल , टूरिस्ट, परिवहन क्षेत्र पर दुष्प्रभाव डाला जिससे उसके स्टॉक नीचे आये लेकिन उसकी तुलना में कई दूसरे क्षेत्रों जैसे it, फार्मा, टेक कम्पनी इत्यादि के स्टॉक अत्यधिक संख्या में ऊपर गए।
👉 यानी अभी देखे तो कोविड से दुष्प्रभावित स्टॉक कम है और तुलनात्मक रूप में ऊपर जाने वाले स्टॉक हद से ज्यादा है।
👉 भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत की नीति खासकर गालवान घाटी में चीन से झड़प के बाद भारतीय कम्पनियों जैसे केमिकल, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, टेक कम्पनियों को लगा की स्थिति उनके अनुकूल है अतः वह और अधिक उछले।
👉 चीन जो usa के बाद 2 री बड़ी जीडीपी है विश्व मेंउसका कुछ वर्षों से लगातार usa, भारत, जापान ,आस्ट्रेलिया ताइवान आदि से विवाद चल रहा है,, वही usa से सीधे ट्रेड वार है। जिससे इमर्जिंग मार्केट में चीन के विकल्प के रूप अब भारत को शेष दुनिया पहले की अपेक्षा ज्यादा भाव दे रही है यानी निवेश बढ़ा रही हैं।
👉 तत्कालीन स्थिति में चीन में एवरग्रन्डे और बिजली संकट भी भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव और नेगेटिव दोनो इफेक्ट डाल सकते हैं लेकिन लांग टर्म में पॉजिटिव ज्यादा होगा।
👉 आने वाले समय मे कंपनियां जो हानि में है , लाभ की स्थिति में तथा जो लाभ में है वो और ज्यादा लाभ में आयेगी इस उम्मीद के कारण भी बाजार भागा है।
👉 वैसे भारत की कुल आर्थिक स्थिति भले थोड़ा कमजोर हो क्योंकि,,,,,
इसमें आम जनता के विभिन्न आयामों जैसे आय, रोजगार, जीवन स्तर ,कानून व्यवस्था, शिक्षा, महिलाओं की स्थिति को देखा जाता हैं ,,लेकिन शेयर बाजार में लिस्टेड कम्पनियों की ओवरऑल स्थिति व्यापार के सामान्य माहौल के कारण बहुत अच्छी तो नही फिर भी ठीक ठाक है यानी खराब नही है।
यही वो सबसे बड़ा वो कारण है जिसके चलते लोग पूछ रहे हैं कि जब अर्थव्यवस्था कमजोर है तब शेयर बाजार क्यो अत्यधिक ऊपर है।
अन्य कुछ गौण कारण भी हो सकते है उसे आप लोग अपने हिसाब से देख सकते है।
धन्यवाद🙏🙏🙏
Good
जवाब देंहटाएं