एक बार यही प्रश्न एक राजा ने अपनी सभा में पूछा
तो
एक विद्वान ने कहा- 'महाराज स्त्रियों के बारे में रहस्यमय तथ्य आपको क्या बताऊ, मुझे तो स्त्रियाँ ही रहस्यमय लगती है।'
महाराज बोले- वो कैसे ?
चित्र सौजन्य -विकिमीडिया कॉमन्स
विद्वान ने कहा -
मेरे पुराने गॉव में एक शराबी है रोज अपनी पत्नी को पीटता है , माइके और और ससुराल दोनों पक्षों को उस महिला पर दया आई, उन्होंने महिला से शराबी पति को छोड़ देने को कहा।
लेकिन महिला नहीं मानी और अभी भी शराबी पति के साथ ही है।
दूसरी स्त्री के बारे में बताता हूँ …
घर के काम कर , पति के साथ रोज खेत जाती है, वापस आने के बाद फिर घर का काम करती है ,
न जाने कैसे इस दौरान अपने आधा दर्जन बच्चों की भी देखभाल करती है?
तीसरी स्त्री
इसका पति व्यापार करने विदेश गया था , वही दूसरी शादी कर बस गया ,
फिर भी यह महिला अपने पति के बूढ़े माँ बाप की सेवा कर रही है।
चित्र सौजन्य - हिंदुस्तान टाइम्स
चौथी स्त्री
ये खुद एक सास है , जिसका जवान बेटा के मरने से विधवा बहू घर मे है।
बहू का कोई सन्तान नही था इसलिए उसकी स्थिति देखकर , किसी ने एक दिन बहू के फिर से विवाह करने की बात कह दी ,
... तो सास भड़क गई।
कुछ दिनों के बाद इस स्त्री के खुद की बेटी जवानी में विधवा हो गई, दो बच्चे भी है। अब यह महिला अपनी बेटी के लिए वर तलाश रही है।
विद्वान ने कहा - अब पाँचवी स्त्री के बारे मे बताता हूँ…
तभी....
महाराज ने कहा -
"जरा रुक जाइये सभासद, आपकी बात सुनकर लगता है कि स्त्रियाँ सचमुच रहस्यमय होती हैं , लेकिन आप भी काफी रहस्यमय लगते है।"
यह सुनकर दरबार में ठहाके गूँज उठे।
इसे भी देखे -
क्या होगा यदि इंट्राडे के शेयर न बिके
कैसे करे शेयर मार्केट में अपने निवेश का प्रबंधन
।।धन्यवाद।।
अति सुंदर चित्रण।स्त्री मन की कोई थाह नहीं पा सकता।
जवाब देंहटाएं✔✔✔✔
जवाब देंहटाएंमहिला उत्थान में श्रेष्ठ लेख
जवाब देंहटाएं