रविवार, 13 जून 2021

क्या होगा यदि इंट्राडे में ख़रीदे शेयर दिन के अंत तक ना बिके || what happens if intraday shares are not sold in hindi

                    शेयर मार्केट में एक ही दिन में शेयर की खरीदी बिक्री से मुनाफा जल्द प्राप्त हो जाने के कारण इंट्राडे आज काफी चलन में है।


इंट्राडे में शेयर खरीदी बिक्री दो मोड या तरीके से होता है,


पहला ब्रोकर के माध्यम से 

दूसरा स्वयं  के व्यय से ,


                   दोनों तरीको में शेयर की खरीदी बिक्री दिन के अंत तक पूर्ण करनी होती है लेकिन यदि ऐसा ना हो पाए तो क्या होगा ?



 यह एक बड़ा प्रश्न है आइये इसका जवाब ढूंढते है। 


पहली स्थिति- 

                   यदि आपने bye कर intraday किया और शेयर में लोवर सर्किट लग गया तब आप sell नही कर पाएंगे। ब्रोकर भी 3:15 बजे तक आपका पोजीशन कट नही कर पायेगा , तब शेयर आपके a/c में रहेगा जिसक पैसा ब्रोकर ने दिया है ।


                  अब यदि कई दिनों तक लगातार लोवर सर्किट रह जाये तो शेयर बिकेगा नही फिर ब्रोकर आपसे शेयर के पैसे की मांग कर सकता और यदि खरीदे गए शेयर काफी मूल्य का है तो आपका बहुत सा पैसा इसी में फंसेगा।





दूसरी स्थिति - 

                     आपने intraday में sell ऑर्डर लगाया यानि short कर रहे है तब यदि स्टॉक में अपर सर्किट लग जाए तो आप bye नही कर पाएंगे , ब्रोकर भी आपकी पोजीशन कट नही कर पायेगा। चूंकि आपने तो sell ऑर्डर कर शुरू में ही शेयर बेंच दिया है इसलिए आपके या ब्रोकर के एकाउंट में यह शेयर नही रहेगा।


                    इसमे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने जिसे शेयर बेचा है उसे +2days में भी शेयर नही मिलेगा क्योंकि आप तो शेयर खरीद ही नही पाये। जबकि जिसे आप ने बेचा उसको शेयर मिलना चाहिए यह तो उसका अधिकार है।


                    कई दिनों की अपर सर्किट आपकी मुसीबत और बढ़ाएगी, ऐसी स्थिति में सेबी सख्त है वह फाइन भी लगाती है। एक मित्र के अनुसार ऐसी भूल के लिए सेबी ने उसके भाई को 2 लाख रूपये का जुर्माना लगाया था। 



निष्कर्ष -


                    intraday में यदि bye कर रहे है तो लोअर सर्किट न लगे , वही sell कर रहे है तो अपर सर्किट न लगे इसको ध्यान में रखना जरूरी है। 



                     इससे बचने के लिए अधिक वॉल्यूम वाले शेयर में जाये और न्यूज़ पर नजर रखने के आलावा और भी कई सारी सावधानी रखनी पड़ती है।


धन्यवाद। 

 


1 टिप्पणी:

सबसे ज्याद जरूरी काम || Sabse jyada jaruri kam

भोलू हर रोज की तरह अपने पान ठेले पर बैठा पान बना रहा था। उसी समय एक कार आकर ठेले के पास रुका उसमें से सूट पहने एक आदमी गाड़ी के काँच को नीचे ...